रंगपंचमी

RANGPANCHMI GER INDORE
  • कब मनाया जाता है: March
  • महत्व:

    रंगपंचमी, धुलेंडी या होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है। लेकिन ये सामन्य होली के रंगों से भिन्न माहौल होता है, चारो दिशाओ में सुन्दर रंगो के साथ हवा में संगीत भरता है और लोग रंगपंचमी पर रंग गुलाल से सराबोर हो जाते हैं । इंदौर की रंग पंचमी मनाने की अपनी ही शैली है, रंगारंग गैर शहर के मध्य राजबाड़ा, जेल रोड जैसी मुख्य सड़कों से पानी में घुले रंगों की बौछार करते हुए निकलती है, गुलाल उड़ाया जाता है। स्थानीय नगर निगम इंदौर इस उद्देश्य के लिए फायर ब्रिगेड के वाहनों का इस्तेमाल भी करते हैं । रंगपंचमी होलकर शासनकाल के दौरान मनाया जाता था और यह परंपरा अब तक बरकरार है ।